30.87 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों में

रामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रामनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बरामद करने के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।
जनपद में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाले मार्ग पर गुर्जर झाले रास्ते में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस से जा रहे सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी इटौउआ, बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 27 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिगम्बर दत्त, हेड कांस्टेबल गगन भण्डारी, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।


