HTML tutorial
HTML tutorial

पौड़ी डीएम ने वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक

पौड़ी डीएम ने वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक
Spread the love

पौड़ी।जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज अपने  कैंप कार्यालय पौड़ी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व संबंधित अधिकारियों के साथ वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।

उन्होंने 12 जनवरी को जनपद के चयनित 25 स्थल पर ड्राई रन ट्रायल कार्यक्रम को जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक संपादन करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने  ब्लॉक वार संबंधित अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर जानकारी ली। उन्होंने समुचित व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए टीम की तैनाती एवं प्रशिक्षण को लेकर कहा कि निर्वाचन के तर्ज पर कार्य को संपादित करना होगा। जिससे वैक्सीनेशन के कार्य को सुगमता पूर्वक किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभी से तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिया। डाटा फिडिंग के कार्य को संपादित करने हेतु उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्मिकों की तैनाती हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।ऑफ लाईन के कार्य को भी तत्पर्ता से सक्रिय रहने के निर्देश दिये। वहीं समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत आगनबाड़ी एवं अध्यापकों की तैनाती के निर्देश दिये। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लाक स्तर पर एक एक मास्टर ट्रेनर हेतु प्रशिक्षण देना सुनिश्चि करें। उन्होने वेब कास्टिंग को सुविधा जनक स्थान पर संजोने को कहा ताकि बैठे लोगो को आसानी दिखाई दे। उन्होंने प्रोपर मास्क लगाए रखने एवं सामाजिक दूरी मेंटेन करवाने के निर्देश दिए साथ ही प्रचार सामाग्री को उपयुक्त स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश।
 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएमओ डा0 मनोज शर्मा, एसीएमओ डा0 जी. एस. तालियान, डा. रमेश कुवार, सहित समस्त उपजिलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सधिकारियो ने प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles