कुम्भ मेले में तैनात रहेंगे एनएसजी कमांडो,मेजर जनरल आपरेशन ने डीजीपी से की मुलाकात
देहरादून।मेजर जनरल,आईजी ऑपरेशन, एनएसजी श्री वी0 एस0 रानाडे ने श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक से भेंट वार्ता कर कुम्भ मेला ड्यूटी में एनएसजी की तैनाती के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।
पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने बताया कि आगामी कुम्भ मेले में राष्ट्र विरोधी तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए एनएसजी की 02 टीमें तैनात रहेंगी। इस दौरान वह हमारे आतंकवाद निरोधक दस्ते को भी प्रशिक्षित करेंगे।
