उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारी बर्तवाल को दी श्रद्धांजलि
देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल ने राज्य आंदोलनकारी जीत सिंह बर्तवाल के निधन पर पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में शोकसभा आयोजित कर प्रार्थना की।
इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने कहा कि स्व० जीत सिंह बर्तवाल एक सरल स्वभाव के थे। उन्होंने राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी। स्व जीत सिंह उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर नगर गोली कांड में घायल हुये थे। उन्होंने कहा स्व०श्री जीत सिंह बर्तवाल के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर श्री लताफत हुसैन, जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, प्रताप कुँवर,अशोक नेगी,राकेन्द्र प्रधान, बिजेंद्र रावत,समीर मुंडेपी,शकुंतला रावत,प्रमिला रावत,मिनांक्षी घिल्डियाल, किरन शाह,सोमेश बुडाकोटी,पंकज पैन्यूली,अभिषेक बहुगुणा, गणेश काला बिजेंद्र रावत आदि थे।

