दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार,बरामद; स्मैक की कीमत दो लाख रुपये से अधिक

हरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में 5 सितंबर 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम ने केन्द्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मनोज कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7.50 ग्राम स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08AL-3259 बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय भोलेश्वर दत्त मिश्रा, निवासी डांट मंडी, ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा संख्या 370/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी, कांस्टेबल विपिन सेमवाल, प्रदीप सिंह बिष्ट और नरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।
