निधन

Spread the love

उत्तरकाशी 15 जनवरी 2021 (सूचना)-सूचना विभाग उत्तरकाशी में कार्यरत अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी स्व0 मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला का आकस्मिक निधन कल देर रात एम्स ऋषिकेश में हो गया। उनका उपचार एम्स ऋषिकेश से चल रहा था। स्व0 शुक्ला विगत छः माह से अस्वस्थ थे। पैरालाइसिस व ह्रदय रोग के कारण वे गत 10 दिनों से आईसीयू में थे। स्व0 शुक्ला के निधन पर जिला सूचना कार्यालय उत्तरकाशी में शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा मे उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके शोकाकुल परिवार को इस दुख की घडी मे इस क्षति को सहने हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। शोकसभा में जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित,जिला सूचना अधिकारी गोपाल मटूड़ा,संरक्षक सुरेश कुमार,वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट, सुरेंद्र नोटियाल,बलबीर परमार, नितिन रमोला, सूर्यप्रकाश नोटियाल,सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री पैन्यूली,शिवदयाल महंत,मीना देवी,शेखर नोटियाल आदि मौजूद थे

देवभूमि खबर

Related articles