प्राधिकरण की नियमावलियों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें: तरुण बंसल

प्राधिकरण की नियमावलियों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें: तरुण बंसल
Spread the love

रूद्रपुर ।उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहाकार परिषद श्री तरूण बंसल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से बन रही कालोनियों पर रोक लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि कही पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कालोनियों का निर्माण कराया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना है।
       

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरण की नियमावलियों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करें ताकि आम जनता तक विकास प्राधिकरण की सही जानकारी मिल सके। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रकार से आम जनता को जागरूक करे कि वे किसी भी प्रकार से भ्रष्टचारियों के बहकावे में न आये। उन्होने कहा कि सरकार जल्द ही विकास प्राधिकरण के नियमों में संशोधन करने का विचार कर रही है जिससे मध्यम व निर्धन वर्गो को राहत मिल सकेगी।
       बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपध्याय ने अवगत कराया कि  प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में समस्त प्रकार के मानचित्र आॅनलाईन के माध्यम से प्राप्त किये जा रहे है तथा मानचित्रों का निराकरण समय से किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, कमल सिंह वर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, हेमन्त सिंह रावत, अनिल, आलोक उनियाल, दीपक गोस्वामी, एस0पी0 सिंह, ई0 कपिल शर्मा, ई0 संजीव कुमार, राहुल पाल, देवेन्द्र, उज्जवल गगनेजा, वेदान्त जैन आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles