HTML tutorial
HTML tutorial

आप की पूर्व महिला विधानसभा अध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में हुई शामिल,पूर्व मंत्री नवप्रभात ने किया स्वागत

आप की पूर्व महिला विधानसभा अध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में हुई शामिल,पूर्व मंत्री नवप्रभात ने किया स्वागत
Spread the love

विकासनगर।आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमन पारछे आज राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग के प्रयास से कांग्रेस में शामिल हो गई. पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आप नेत्री को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की।
सुमन पारछे  के साथ पिंकी, बबीता, रेखा, मीनू, अन्नू आदि भी राहुल प्रियंका गांधी सेना में शामिल हुए.
पूर्व  आप नेत्री सुमन पारछे ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के हित में वह अपने सभी साथियों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रदेश का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है और विकासनगर विधानसभा में तो जब से भाजपा आई है तब से विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है और जनता बहुत परेशान है. भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस कर सकती है इसीलिए वे आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रही हैं और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए और विकासनगर विधानसभा में नव प्रभात जी को विधायक बनाने के लिए जी जान लगा देंगे।
इस मौके पर उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना का पदभार भी सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी का रूपा शर्मा, राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष शुभम भटनागर, जिला सचिव सोनिया जीना, आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, कांग्रेस नेता संदीप भटनागर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, युवा नेता अभिनव ठाकुर, कुंवर पाल, जीवन सिंह, संदीप कुमार, रमेश कुमार, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles