डाकपत्थर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की परिषद गठित, आयशा बानो बनीं अध्यक्ष

देहरादून। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में गुरुवार को रसायन विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद के गठन के दौरान विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं को सर्वसम्मति से नामित किया गया।
गठित परिषद में एमएससी तृतीय सेमेस्टर की आयशा बानो को अध्यक्ष, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की अन्तिका को उपाध्यक्ष, बीएससी पंचम सेमेस्टर की लाइबा नूर को सचिव, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की त्रिवल्ली शर्मा को सहसचिव तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर की गुड़िया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में एमएससी तृतीय सेमेस्टर से नरगिस, एमएससी प्रथम सेमेस्टर से नीलम, बीएससी पंचम सेमेस्टर से राधिका, बीएससी तृतीय सेमेस्टर से रश्मित चौहान तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर से सना को नामित किया गया।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहित वर्मा एवं डॉ. सुशील चंद्र सती उपस्थित रहे। डॉ. रोहित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद के कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए परिषद की भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली ने किया। इस दौरान रसायन विज्ञान विभाग के कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


