श्री गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल के संयोजक मनोनीत

श्री गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल के संयोजक मनोनीत
Spread the love

देहरादून ।दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल देहरादून के तत्वधान में मच्छी बाज़ार में व्यापारियों की एक आम सभा में सर्वसम्मति से श्री गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) को मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल का संयोजक मनोनीत किया गया।

दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल देहरादून के तत्वधान में मच्छी बाज़ार के सभी व्यापारियों की एक आम सभा का आयोजन गुरुद्वारा अमृत दरबार मच्छी बाज़ार के हॉल में शाम को 4 बजे किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने अपने सभी पदाधिकारियो के साथ एवं मच्छी बाज़ार के समस्त व्यापारियों की सर्वसहमति से श्री गुरुदीप सिंह नागपाल उर्फ (दीपू) को मच्छी बाज़ार व्यापार मंडल का संयोजक मनोनीत किया गया।

सभा में व्यापार मंडल के संरक्षक श्री सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महासचिव पंकज दीदान, युवा इकाई मनन आनंद, दिव्य सेठी, मोहित मेहता, मनीष मोनी।
मच्छी बाज़ार से सभा में तारा सिंह नागपाल,अंकुर कुकरेजा, सतीश साहनी, जतिन कुकरेजा, संजय कुकरेजा, प्रवीण श्रीवास्तव, जसविंदर नागपाल, वंश नागपाल, विवेक सेठी, निशी कुकरेजा , गगन काल्डा, सलमान, मो. शारिक अंसानी, विनोद, प्रकाश गैरोला एवम गौरव गोयल, भारी संख्या में प्रतिष्ठित व्यापारी गण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles