विभिन्न योजनाओं में  चिन्हित लाभार्थियों को ससमय लाभान्वित किया जाय : रविनाथ रमन

विभिन्न योजनाओं में  चिन्हित लाभार्थियों को ससमय लाभान्वित किया जाय : रविनाथ रमन
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।मंडलायुक्त श्री रविनाथ रमन ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में  चिन्हित लाभार्थियों को ससमय लाभान्वित करने व पर्यटन विभाग को जनपद में औद्यानिकीकरण व पुष्प उत्पादन को टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने ,  विभिन्न योजनाओं में प्राप्त धनराशि का समय से सदुपयोग तथा रोजगार परक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने जिला कार्यालय सभागार में जिला योजनाध् राज्य सेक्टरध,केंद्र पोषित योजना की समीक्षा बैठक लेते हुये  जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित योजनाओें की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन, लद्यु उद्योग, डेयरी अन्य विकास विभाग रोजगार परक योजनाओं मे विशेष ध्यान दे तथा ससमय लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करें ।
मंडलायुक्त श्री रमन ने पर्यटन विभाग को जनपद में औद्यानिकीकरण व पुष्प उत्पादन को टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। कहा कि टूरिज्म सर्किट में आवासीय व खाने की समुचित व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि योजनाओं के अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित किया जाय। यदि भूमि की अनुपलब्धता के कारण किसी व्यक्ति को योजना से लाभान्वित करने में समस्या आ रही है  तो व्यक्ति  के भूमिहीन होने पर  सामूहिक रूप से समूह बनाकर योजनाओं से लाभान्वित किया जाय।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री मनुज गोयल ने बताया कि जनपद में जिला योजना के अन्तर्गत 38.71 करोड अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष शासन से 31.99 करोड अवमुक्त हुये हैं जिसके सापेक्ष 26.78 करोड व्यय हुये है। इसी तरह राज्य सेेक्टर में 101.09 करोड के सापेक्ष 77.92 करोड अवमुक्त हुआ है जिसमें से 68.36 करोड व्यय हुये हैं। केन्द्र पोषित सेक्टर में 196.22 करोड के सापेक्ष 118.28 करोड के सापेक्ष 111.05 करोड व्यय हुये हैे।  उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 200 लक्ष्य के सापेक्ष 176 प्रार्थना पत्रो पर बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत करते हुये 140 प्रार्थना पत्रो पर ऋण वितरित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद में 47 घोषणा हुई है जिसके सपेक्ष 18 योजनायें पूर्ण होस चुकी है। इसके साथ ही 27 घोषणाएं प्रगति पर है। मुख्यमंत्री  हेल्पलाइन में समय से शिकायतों का गुणवत्तायुक्त समाधान किया जा रहा है जिसमें मंडलायुक्त द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वरोजगार क्षेत्र में उद्यान, पशुपालन, दुग्ध आदि विभागों द्वारा जनपद में विभिन्न अभिनव कार्य किये जा रहे है। उद्यान विभाग द्वारा गुप्तकाशी की उद्यान नर्सरी को हॉर्टी-टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमे 04 होम स्टे का निर्माण भी किया जाएगा। होम स्टे को स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से संचालित करने की योजना हैं। कोरोना काल में मनरेगा के तहत 9308 प्रवासियों को रोजगार दिया गया। जनपद में मनरेगा के माध्यम से 08 न्यूट्री गार्डन विकसित किये गए है जिससे महिलाओं की आजीविका सशक्त हो रही है। डेयरी विभाग द्वारा बद्री गाय घी ग्रोथ सेंटर का संचालन सुमाड़ी में किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जखोली में काला गेंहू का उत्पादन व  स्वयं सहायता समूह को कृषि यंत्र वितरित किये गए है जिससे गाँव के सभी व्यक्ति लाभ उठा सके। पशुपालन विभाग द्वारा 02 हजार लाभार्थियों को कुक्कुट पालन की यूनिट दी जा रही है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, सीडीओ भरत चन्द्र भट्ट, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,  जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, सहायक अर्थ संख्याधिकारी सतेंद्र कुमार सैनी, सीएमओ डॉ बीके शुक्ला, सहायक परियोजना निदेशक रमेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।                    

देवभूमि खबर

Related articles