उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने लच्छीवाला टोल टैक्स को लेकर सीएम को किया ज्ञापन प्रेषित
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने लच्छीवाला टोल टैक्स को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से ग देहरादून से जॉली ग्रान्ट , ऋषिकेश , हरिद्वार , लालतपड़ पर अपनी सरकारी डयूटी व हस्पताल के साथ ही हवाई अडडे एवं फैक्ट्रियों एवं अपने रोज मर्रा के कार्यो जैसे खेती व सामान इत्यादि की पूर्ति व अन्य कार्यो से बार बार डोईवाला आने जाने वाले लोगों को मध्यनजर रखते हुए टोल फ्री करने का अनुरोध किया
नेगी ने कहा क़ि कई लोग रोज 100/200 रुपये कमाने जाते है और वही टोल मे चला जाय तो बचा क्या और जॉली ग्रान्ट हस्पताल दो दो चक्कर लग जाते है साथ ही अपने परिजनों को छोड़ना लाना ही भारी पड़ जायेगा।

