HTML tutorial
HTML tutorial

नवप्रभात ने पहले भी किया विकास आगे भी करेंगे- रूपा शर्मा

नवप्रभात ने पहले भी किया विकास आगे भी करेंगे- रूपा शर्मा
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देशप्रेमी के नेतृत्व में बद्री कालोनी में नुक्कड़ सभा आयोजित की, जिसमें समाजसेवीका व पूर्व मंत्री नवप्रभात की अर्धांगिनी श्रीमती रूपा शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की।
नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की सोच है और कांग्रेस की सरकार जाने के बाद और नव प्रभात जी के विधायक का चुनाव हारने के बाद से पूरे विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बद्री कॉलोनी में भी विकास का पहिया पूरी तरह से थम चुका है। 4 साल से स्थानीय जनप्रतिनिधि ने विकास के नाम पर क्षेत्र में 1 इंट तक नहीं लगाई है. आज भी लोग कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

श्रीमती रूपा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक के रुप में दोबारा जीतने के बाद नव प्रभात जी के नेतृत्व में दोबारा क्षेत्र का विकास शुरू किया जाएगा और जन समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा.
राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग ने कहा कि क्षेत्र में जहां भी जा रहे हैं जनता का भरपूर समर्थन कांग्रेस के पक्ष में मिल रहा है और जनता कांग्रेस को दोबारा लाने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि की अकर्मण्यता से जनता बहुत दुखी है और नवप्रभात को दोबारा अपने विधायक और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में देखना चाहती है।
राहुल प्रियंका गांधी सेना के शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी ने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मंत्री की पत्नी को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि नवप्रभात जी के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कें तो बनी है, यदि वह दोबारा विधायक बनते तो नालियां भी बनती और पानी की निकासी की समस्या भी दूर होती. आज पूरी बद्री कॉलोनी में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण बहुत परेशानी होती है. इसके साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे फेंसिंग नहीं की गई है जिस कारण तार टूटने पर करंट फैलने का पूरा खतरा होता है और पीछे कुछ दिन पहले एक तार टूट कर गिर भी गया था जिससे पूरे इलाके में करंट दौड़ रहा था और एक बड़ी दुर्घटना हो शक्ति थी जिससे भगवान ने बचाया. इसके साथ-साथ उन्होंने कूड़ा निस्तारण की, पेयजल लाइनें पतली होने की, सफाई व्यवस्था की, स्ट्रीट लाइट ना होने की समस्याएं भी उठाई और आशा व्यक्त की कि नवप्रभात जी के पुनः जीतने की स्थिति में यह सारी समस्याएं दूर होंगी।
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कीतेश जायसवाल ने कहा कि नव प्रभात जी के विधायक बनने पर दोबारा विकास का पहिया घूमेगा।

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला सचिव सोनिया जीना, विधानसभा उपाध्यक्ष मदन लाल, नगर उपाध्यक्ष संदीप सिंह, रमेश कुमार, सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी विरेंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी शाहनवाज मिर्जा, विधानसभा महासचिव बृजलाल टम्टा, मुकेश, सुलेमान अंसारी, शिवम जैन, सोनू, बुलबुल, मंजू देवी रोहिल्ला, धीरेंद्र रोहिल्ला, शिमला देवी, सीमा देवी, महिंद्र, अनुज, रियाज, सरोज, शीला देवी, नरेश, रोहित, सुमन, ज्योति, अमन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

देवभूमि खबर

Related articles