7 व 8 फरवरी को दून में उक्रांद केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी है :दिवाकर भट्ट

7 व 8 फरवरी को दून में उक्रांद  केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गयी है :दिवाकर भट्ट
Spread the love

देहरादून।उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि आगामी 7 और 8 फरवरी को दो दिवसीय आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में आहूत की गई है।

प्रेस को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रकोष्ठ, जनपदों और महानगरों के अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर भट्ट जी ने कहा कि उक्रांद अपनी पुरानी गलतियों को न दोहराते हुये जनता के विश्वास को जीतना मुख्य है। दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकरिणी की बैठक में प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा करके रणनीति तय करेगा।
प्रेस को संबोधित करते हुये श्री भट्ट जी ने किसानों के द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुये कहा कि 100 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो चुकी है केंद्र सरकार से लेकर कोई भी राज्य सरकार किसानों की सुध नही ले रही है। उक्रांद किसानों के मांगो का समर्थन करता है तथा केंद्र सरकार से मांग करता है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाये।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर कर्मचारियों की मांगों का दल पूर्ण समर्थन करता है। उत्तराखंड में 1 अक्टूबर 2005 के बाद लगभग 80 हजार अधिकारी/ कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को दल पूर्व से ही समर्थन में रहा है।
दल के दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक के पश्चात दिनाँक 9, 10, 11 फरवरी 2021 को पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में यज्ञ अनुष्ठान करेगा।

इस अवसर पर श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बी०डी०रतूड़ी, लताफत हुसैन, श्री देवेंद्र कंडवाल, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय,सरिता पुरोहित, दिनेश बडोला,पान सिंह रावत,प्रताप कुँवर,अशोक नेगी,धर्मेंद्र कठैत,राजेश्वरी रावत आदि थे

देवभूमि खबर

Related articles