किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलियन टीक एवं काली मिर्च की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है: मुख्यमंत्री
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष सचिवालय में राज्य में उन्नत प्रजाति के ऑस्ट्रेलियन टीक व काली मिर्च के पौधों की खेती के प्रोत्साहन हेतु प्रस्तुतिकरण दिया गया। ऑस्ट्रेलियन टीक एवं काली मिर्च की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ कृषक डॉ.राजाराम त्रिपाठी एवं ग्राम्य विकास व पंचायतीराज संस्थान रूद्रपुर के अधिशासी निदेशक श्री हरीश चंद्र कांडपाल ने प्रस्तुतीकरण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलियन टीक एवं काली मिर्च की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। राज्य में इसको बढ़ावा देने के लिए और क्या प्रयास हो सकते हैं, इस ओर ध्यान दिया जाय।

