मुख्यमंत्री ने तीन स्मार्ट विद्यालय का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने तीन स्मार्ट विद्यालय का लोकार्पण किया
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत संचालित तीन स्मार्ट विद्यालय जीजीआईसी राजपुर रोड, जीआईसी खुड़बुड़ा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुड़बुड़ा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीक के युग में स्मार्ट क्लासेज का अपना अलग ही महत्व है। इन स्कूलों में छात्र छात्राओं को पठन पाठन की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि राज्य में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 600 दुर्गम विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। राज्य के अनेक अस्पतालों में टेली रेडियोलॉजी एवं टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साक्षरता के मामले में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में है।

देवभूमि खबर

Related articles