सरकार की अदूरदर्शिता एवं निकम्मेपन की वजह से पूर्व में स्थापित उद्योग बंदी के कगार पर हैं: रघुनाथ सिंह नेगी
*बंद होते उद्योग, गिरते उत्पादन के मामले में जागो सरकार- मोर्चा #सरकार की अदूरदर्शिता एवं निकम्मेपन के चलते बंद हो रहे उद्योग।#जो कुछ गतिमान हैं, उनमें गिर रहा उत्पादन।#
जनता की क्रय शक्ति लगातार घट रही । #समय रहते ध्यान देने की जरूरत, वरना आर्थिकी हो जाएगी चौपट।#रोजगार के रास्ते हो जायेंगे बंद ।*
विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता एवं निकम्मेपन की वजह से पूर्व में स्थापित उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं तथा कई बंदी के कगार पर हैं।जो उद्योग थोड़ा- बहुत चल रहे हैं, उनमें भी उत्पादन लगातार गिर रहा है, जिसका मुख्य कारण खरीददारों की क्रय शक्ति में लगातार गिरावट आना है ।जनता की क्रय शक्ति में गिरावट आने के कारण उद्योगों द्वारा पूर्व में निर्मित सामान भी गोदामों में भरा पड़ा है तथा बाजार में मांग भी काफी घट गई है ।
औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए उद्योगपति कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लगातार बंद होते उद्योगों के कारण आने वाले समय में रोजगार का संकट पैदा होने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी भी चौपट होने की संभावना है ।मोर्चा सरकार से मांग करता है कि समय रहते बंद होते उद्योगों एवं जनता की क्रय शक्ति बढ़ाने की दिशा में कार्यवाही करे ।
पत्रकार वार्ता में- विजय राम शर्मा, भीम सिंह बिष्ट आदि थे ।

