HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने वीसी से पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने वीसी से पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की समीक्षा की
Spread the love

पौड़ी।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की संबंधित जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की।
      पौड़ी जनपद में 191 सीएम घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 75 पर कार्य प्रगति पर है। पौड़ी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व फलस्वाडी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक पर्यटन के सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाई जाय व कार्यों में तेजी लाई जाय। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केन्द्र व पौरामोटर्स स्थाई पट्टी के निर्माण कार्य की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। श्रीनगर, खिर्सू, पौड़ी को पर्यटन सर्किल के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य में तेजी लाई जाय। श्रीनगर में पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान किया जाय। एनआईटी में बिजली एवं पानी की व्यवस्था जल्द की जाय। कोटद्वार में रोडवेज डिपो के आधुनिकीकरण एवं पार्किंग निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। चौबट्टाखाल में 40 ग्राम सभाओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन के तहत कार्यवाही जल्द की जाय। एकेश्वर में तीलू रौतेली के संग्रहालय निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। यमकेश्वर विधानसभा में सडको के नव निर्माण, डामरीकरण एवं मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाय एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय। रिखणीखाल में रेवा पम्पिंग योजना व चैबड पम्पिंग योजना की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। महावीर चक्र विजेता श्री जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बांड्यू में शहीद स्मारक बनाने की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय।

जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बतया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में जनपद की छः विधान सभाओं के अन्तर्गत 191 घोषणाएं हैं जिनमें से 116 पूर्ण हो चुकी है। जबकि शेष घोषणाओं पर क्रियान्वयन कार्यवाही गतिमान है, जिनमें से कुछ घोषणाओं में वन भूमि हस्तान्तरण, भूमि चयन, निविदा प्रक्रिया, सर्वेक्षण आदि की कार्यवाही गतिमान है, जबकि कुछ घोषणाओं में ग्रामवासियों द्वारा आपत्ति करने के कारण कार्य बाधित है। कुछ घोषणाओं के डीपीआर, प्रस्ताव, आंगणन बनाकर शासन को प्रेषित किये गये हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के.बरनवाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा, जिला अर्थ संख्याधिकारी संजय शर्मा, डीपीआरओ एम.एम.खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि राजेश शर्मा, अधि.अभि. लोनिवि अरूण कुमार पाण्डे, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद पौड़ी प्रदीप बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles