उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा के पहले अधिकारी जयदेव सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली
देहरादून।उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा (एचजेएस)के पहले अधिकारी जयदेव सिंह ने आज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हुए जय देव सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से सलाह मशविरा करने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया । जय देव सिंह उत्तरकाशी जनपद के पनोथ गांव के मूल निवासी हैं।
उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा के राज्य के पहले अधिकारी होने के साथ ही लोकायुक्त के पहले सचिव पद पर भी रहे । इसके अलावा उत्तराखंड शासन में विधि एवं संसदीय विभाग के प्रमुख सचिव पद पर भी तैनात रहे। उन्होंने उत्तराखंड के 6 जनपदों में जिला जज के तौर पर अपनी सेवाएं दे। हरीश रावत सरकार के शक्ति परीक्षण के दौरान उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जयदेव सिंह 1 दिन के लिए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वहन भी किया।

