राज्य सरकार शिक्षा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है : मुख्यमंत्री

राज्य सरकार शिक्षा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है : मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले दिनों में राज्य सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण सुधार प्राइमरी स्तर के उन स्कूलों को क्लब करना है जिनमें छात्रों की संख्या कम है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में कम से कम पांच- पांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे और इन स्कूलों में स्कूल वैन के जरिए छात्र छात्राओं को घर से लाया ले जाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए 5 करोड़ की निधि देने की घोषणा की। द्वारहाट क्षेत्र के विकास के लिए भी उन्होंने घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा की तड़ागताल में झील निर्माण और चौखुटिया में हवाई पट्टी का निर्माण सरकार करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश में बेहतर काम हुए हैं। पूर्व के 1034 डाक्टरों के सापेक्ष आज प्रदेश में 2200 डाक्टर सेवाओं के साथ 765 डॉक्टर 2500 नर्सों की भर्ती गतिमान है । मुख्यमंत्री  ने कहा जब सरकार के पांच साल पूरे होंगे तब सभी अस्पतालों में डाक्टर होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा हरियाली का प्रतीक हरियाली का पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा वर्ष लगाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौधरोपण को इस वर्ष हरियाली के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में अवैध रूप से पौधरोपण किया जाएगा ।उन्होंने कहा 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लास से जोड़ दिया गया है ।600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे।

द्वाराहाट विधायक श्री महेश नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गई 90% से अधिक घोषणाएं पूर्ण हो चुके हैं उन्होंने इस बात के लिए क्षेत्र जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया विधायक ने कहा क्षेत्र में विकास के कार्य किए जा रहे हैं जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएंगे ।

इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि रौतेला ,कुमाऊं कमिश्नर श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, आईजी श्री अजय रौतेला ,अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना मेहरबान सिंह बिष्ट जिला अधिकारी अल्मोड़ा श्री नितिन भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles