महाकुंभ का पहला शाही स्नान पहली बार किन्नर अखाड़ा भी हुआ शामिल
हरिद्वार।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्म नगरी हरिद्वार में अखाड़ों के संत ,नागा और सन्यासियों ने हर की पैड़ी पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान किया। महाकुंभ 2021 में पहली बार किन्नर अखाड़ा भी शामिल हुआ।बुधवार देर रात से ही सभी गंगा घाटों एवं हर की पौड़ी पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान शुरू हो गया। सभी अखाड़ों के संत व नागे सन्यासी और सभी अखाड़ो के महामंडलेश्वर रथो में सवार होकर हर की पौड़ी की ओर प्रस्थान हुए तब हेलीकॉप्टर द्वारा उन पर पुष्प वर्षा की गई।

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा के स्नान करने के बीच हर की पौड़ी पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शाही स्नान के पर्व पर सभी साधु-संतों का फूलों से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए मां गंगा से प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर जूना अखाड़ा,आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ों ने करीब 11 बजे तक हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर डुबकी लगाई। इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा ने करीब 1 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान किया।वहीं, महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब साढ़े 4 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान किया।महाशिवरात्रि पर महाकुंभ पहले के शाही स्नान पर सुबह 8:00 बजे से 6:00 बजे तक सभी अखाड़े के साधु संतो ने स्नान किया। संतों का स्नान के बाद शाम छह बजे बाद श्रद्धालुओं ने स्नान किया और मां गंगा की आरती में शामिल हुए।



