मन्नु महारानी होटल के कर्मचारी बैठे अनशन में तमाम संगठनों का मिला समर्थन
रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के प्रसिद्ध होटल मन्नु महारानी से लॉक डाउन के दौरान निकाले गए कर्मचारियों ने यहाँ मल्लीताल में धरना प्रदर्शन करने के बाद दो कर्मचारी अनशन पर बैठ गये है।वही तमाम सगंठन के लोगों ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया। होटल कर्मचारियों की माँग है जब तक होटल से निकले गये लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों को वापस काम पर नही रखा जाता तब तक वह अनशन से नही उठने वाले हैं। आज नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, आप पार्टी के प्रदीप दुम्का, यूकेडी के के एल आर्य ने जाकर अपना समर्थन दिया।यहाँ बता दें। विगत दिन होटल के कर्मचारी अपने परिवार के साथ धरना प्रदर्शन पर अडिग रहे।
आज परिवार सहित होटल प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज किया बाद में धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ,बच्चों ने भी रोष प्रकट किया और अपने परिजनों को नौकरी पर वापस लेने की होटल प्रबंधन से मांग की। भारतीय मजदूर संघ ने भी अपना समर्थन देकर होटल कर्मचारियों की जायज मांगो को उचित ठहराया।
इस दौरान नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने होटल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर ठोस कदम उठाने की मांग की है। ।
इस दौरान विकास जोशी जगदीश प्रकास, विधा चावला, पुष्पा रावत, विमला फर्त्याल, रमेश चंद्र जोशी, पवन साह जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ आदि मौजूद रहे।

