सविता कंसवाल एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित जनपद में खुशी की लहर
उत्तरकाशी।उत्तरकाशी के ग्रामसभा लोन थ्रू मनेरी भटवाड़ी की बेटी सविता कंसवाल का एवेरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए चयनित होने पर जनपद में खुशी की लहर है ।गांव वालों ने सविता के इस साहस को सलाम किया।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सविता कंसवाल ग्राम सभा लोन थ्रू मनेरी भटवाड़ी उत्तरकाशी की इस बेटी ने सर ऊंचा किया।वही गांव वालों ने इसके साहस को सलाम किया।सविता कंसवाल एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन के लिए जा रही है जिसमें माउंट एवरेस्ट 8848.84माउंट, ल्होत्से8516 ,पुमोरी 7161और माउंट नुक्से 7861 पर चढ़ाई करेगी।
आपको बता दें कि इस अभियान के लिए पूरे इंडिया से 1000 लोगों में से 12 लोगों का चयन हुआ है जिसमें से उत्तराखंड से 2 लोग चयनित हुए हैं जिसमें से एक पिथौरागढ़ का है और दूसरी उत्तरकाशी की सविता कंसवाल है आपको बता दें कि यह अभियान भारत का पहला अभियान है जिसमें भारत की टीम एक साथ 4 पिक पर चढ़ई करेगी जिसमें 1 माउंट एवरेस्ट 2 माउंट लोत्से 3 माउंट नुप्से और 4 माउंट पुमोरी पर चढ़ाई करेगी ।

