डीएम रंजना ने बालिका स्पोर्टस एकडमी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया
काशीपुर ।जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व मेयर उषा चौधरी ने संयुक्त रूप से रूपांतरण कार्यक्रम के अन्तर्गत रेलवे कालोनी में बालिका स्पोर्टस एकडमी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जो एकडमी को विकसित किया गया है यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होने आम लोगों से अनुरोध किया कि यहा आकर देखे व अपने बच्चों का प्रवेश कराये ताकि यहा पर बच्चों को खेल के प्रति एक अच्छी शिक्षा मिल सकें। उन्होने कहा कि यहा स्पोर्टस एकडमी में बच्चे विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रदर्शन कर रहे जिन्हे आगे चलकर बच्चों को एक अच्छा प्लटफार्म मिलेगा। उन्होने कहा कि स्पोर्टस एकडमी के माध्यम से बच्चों को अन्य लगहो पर खेल में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग को इस क्षेत्र में और अच्छा से अच्छा प्रयास करना चाहिये। उन्होने शिक्षा विभाग से कहा कि प्रशासन से जो भी सहयोग की आवश्यकता हो उसे अवश्य पूरा किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ टेबल टेनिस खेलकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया साथ ही बच्चों द्वारा प्रदर्शित बाक्सिंग के खेल को भी देखा व उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, मुख्य शिक्षा आधिकारी आरसी आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह, उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, शैलेन्द्र कुमार सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

