HTML tutorial
HTML tutorial

शिशु- मातृ कुपोषण की समस्या के समाधान” पर एक वेबीनार का किया आयोजन

शिशु- मातृ कुपोषण की समस्या के समाधान” पर एक वेबीनार का किया आयोजन
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल ।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल द्वारा आज ” शिशु- मातृ कुपोषण की समस्या के समाधान” पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और वक्ताओं ने अपने विचार रखे ।
सीडीपीओ आशा नेगी ने सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने 1000 सुनहरे दिन के बारे में बताया जिसमें गर्भवती महिला को 9 माह 270 दिन पूर्व ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने खाने में संतुलित आहार लेने को कहा और कई अन्य जानकारियां भी दी ।

इसके बाद नैनीताल के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉ शतायु शर्मा ने शिशु में बढ़ रहे कुपोषण के समाधान हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि शिशु का जन्म के समय वजन ढाई किलो से कम है तो वह आने वाले समय में कुपोषण का शिकार हो सकता है, अगर उसकी सही देखभाल नहीं हो। उन्होंने महिलाओं को तनाव से बचने और ‘जंक फूड’ से परहेज रखने की सलाह दी।
, भारतीय सूचना सेवा क्षेत्रीय लोक संपर्क राजेश सिन्हा ने उक्त जानकारी दी। इसी क्रम में ज्योलीकोट
के चेष्टा विकास कल्याण समिति की अध्यक्षा सुमन अधिकारी ने अपने अनुभव से बताया कि पहाड़ों की महिलाओं के पास अपने लिए ना तो समय है और ना ही पर्याप्त पैसे, जिससे वह अपनी देखभाल कर सकें। इसलिए उन्होंने उत्तराखंड में महिलाओं को इस ओर अधिक अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस वेबीनार का संचालन विभाग के दो अधिकारी- उपेंद्र सिंह नेगी तथा श्रद्धा गुरुवाणी तिवारी द्वारा किया गया ।वेबीनार के अंत में श्रद्धा गुरुवाणी तिवारी ने वक्ताओं तथा वेबीनार में सम्मिलित लोगों को उनके समय के लिए तथा प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो देहरादून के अपर महानिदेशक नरेंद्र कुमार कौशल तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

देवभूमि खबर

Related articles