मुख्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को लीक से हटकर काम करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को लीक से हटकर काम करने के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लीक से हटकर काम करने के निर्देश दिये। कहा कि सिस्टम में जो ठीक नहीं है, उसे सुधारें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर व अन्य उपकरण सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। स्कूल स्वच्छ व सुंदर हों। कक्षाएं स्मार्ट हों। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों के पास किताबें जरूर हों। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति के लिये जीपीएस आधारित मोबाईल एप्लीकेशन के प्रयोग की योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

देवभूमि खबर

Related articles