बेटियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए :स्वामी दर्शन भारती

बेटियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए :स्वामी दर्शन भारती
Spread the love

देहरादून ।राज्य संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बेटियों का बलिदान ब्यर्थ नहीं जाना चाहिए।स्वामी जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की परंपरागत पौराणिक पहचान लैंड जिहाद से धूमिल प्रवाहित हो रही है।

आज देहरादून प्रेस क्लब में राज्य संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सरकार को एक सप्ताह तक समय दिया जाता है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अन्य राज्यों की तरह देवभूमि उत्तराखंड में भी लव जिहाद लैंड जिहाद पर सख्त कानून बनाकर उत्तराखंड वासियों की बहन बेटियों को लव जिहादी भेड़ियों के ग्रास होने से बचाऐ।उन्होंने कहा कि यदि अन्य राज्यों में कानून बन सकता है तो उत्तराखंड में क्यों नहीं।पूरे प्रदेश में जगह-जगह लड़कियों को षड्यंत्र करके फंसाकर अपनी हवस के लिए बर्बाद कर हत्याएं की जा रही है।उत्तराखंड में सभी नेता गण इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं जो कि आश्चर्य की बात है।

स्वामी ने कहा कि बेटियों का बलिदान ब्यर्थ नहीं जाना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड की परंपरागत पौराणिक पहचान लैंड जिहाद से धूमिल प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में करोड़ों हिन्दुओं के आस्था का उद्गम स्थल देवभूमि उत्तराखंड जो सनातन धर्म का मूल है। जहां गंगा जमुना निकलती है। भगवान बद्री विशाल सतयुग से बिराजमान है। हिंदुओं की धरोहर शिवलोक के रूप में है। यंहा पर जगह जगह कुछ विधर्मी तत्वों ने रातों-रात मजारों मकबरों मस्जिदों,चर्चों का अवैधानिक निर्माण सरकारी विभागों की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है । तीरथ सरकार को अवैध निर्माणों को रूकवाने  व ध्वस्त  करने का विभागो को देना होगा।
स्वामी ने कहा यदि सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो उन्हें सात दिन बाद आमरण अनशन करने को बाध्य होना पड़ेगा ।

उत्तराखंड रक्षा अभियान आंदोलन संयोजक ब्रह्मचारी हरीकिशन किमोठी ने कहा है कि एनसीबी की रिपोर्ट पर गौर करें तो मानव तस्करी में उत्तराखंड के कई जनपद नम्बर वन पर है । जो कि बड़े शर्म व रोष की बात है । किमोठी ने कहा कि प्रदेश में नाबालिग लड़कियों को शादी के नाम पर दलाल विचोलिये बेच रहे हैं। कई लड़कियों को लापता किया गया है। सरकार तमाशा देख रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के नाम पर गुमशुदगी इतिश्री करती है।
ईसाई मिशनरी लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की मर्यादा संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है नहीं ऐसे लोगों को देवभूमि में रहना हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। देवभूमि से सनातन धर्म में जन्म लेने के बाद अन्य मजहब अपनाना। कानून न निषेध होना चाहिए।
भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा है कि स्वामी जी के नेतृत्व में ब्यापक आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। सभी हिन्दू वादी धर्म रक्षकों के आवाह्न पर शासन प्रशासन को आगाह किया जा रहा है कि लव जिहाद लैंड जिहाद स्मेक जिहाद देवभूमि में नहीं चलेगा। सरकार हमारे अल्टीमेटम पर संज्ञान लेते हुए अविलंब कानून बनाने की घोषणा करें।

इस अवसर पर लक्ष्मीप्रसाद थपलियाल,उमा भट्ट ,करण शर्मा ,गीता बिष्ट आदि हिन्दू वादी लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles