चैत्राष्टिमी मेला एवं खनसर विकास समिति माईथान ने जनता से कोविड का पालन करते हुए आशीर्वाद के लिए की अपील

चैत्राष्टिमी मेला एवं खनसर विकास समिति माईथान ने जनता से कोविड का पालन करते हुए आशीर्वाद के लिए की अपील
Spread the love

चमोली।चैत्राष्टिमी मेला समिति एवं खनसर विकास समिति माईथान ने कोरोना के कारण चैत्र नवरात्र पर आयोजित होने वाले चैत्राष्टिमी मेला के स्थगित होने को लेकर आम जनता से कोविड का पालन करते हुए आशीर्वाद के लिए अपील की।

वर्ष 2021चैत्र नवरात्र की आपको सम्पूर्ण परिवार सहित ढैरसारी शुभकामनाएं,,
राजधानी गैरसैंण के खनसर माईथान क्षेत्र मे रक्षक के रूप मे दिबा महादेव व सिद्धपीठ मां भगवती के नाम से पारम्परिक पूर्व में सम्मिलित क्षेत्र के दस गांव देवपुरी, नैल, जौलचौरा, कण्डारीखोड़, बच्छुवावाण मल्ला, बच्छुवावाण तल्ला, कोट,कुशरानी तल्ली, कुशरानी मल्ली, झूमाखेत,के मालगुजारों की धार्मिक आस्था के साथ संगठित सहयोग से चैत्राष्टिमी मेला किया जाता था लेकिन कुछ मालगुजारों की मनोदशा विचलित होने से उन गांवों का इन धार्मिक स्थानों से सम्पर्क टूट जाने पर भी समर्पित भावनाओं से जुड़े लोगों ने ये परम्परा को बनाये रखा है कि जिससे इस बार आने वाले 20अप्रैल 2021को चैत्राष्टिमी मेला कोरना के बढ़ते प्रकोप से स्थगित होना तय है पूरे खनसर क्षेत्र में सुख-शांति समृद्धि व किसी भी प्रकार के रोग निवारण हेतु तीनों मन्दिरों में पूर्ण विधी विधान से साधारण पूजा की जायेगी और मांता दिवा भगवती महादेव से प्राकृतिक अप्राकृतिक कलाकृति आपदा निवारण हेतु समर्पित भावनाओं से सम्मलित सदस्यों द्वारा मन्दिरों में प्रार्थना की जायेगी जिसमें वर्तमान कोरना‌ की गाइडलाइंस का पालन करते हुए मां भगवती का आशीर्वाद लेने हेतु सम्बंधित क्षेत्रीय जनता जनप्रतिनिधियों को चैत्राष्टमी मेला समिति आमंत्रित करती है ।
‌ ‌ 

देवभूमि खबर

Related articles