मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बागेश्वर में कोविड संक्रमण रोकथाम को लेकर की बैठक
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बागेश्वर जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान आज जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरान्त विकास भवन सभागार में जनपद में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समितियों को और अधिक बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करें और लक्षण दिखने पर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए जागरूक करें और उसे आइवरमेक्टिन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक सैंपलिंग करने व मानसून के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को अपनी-अपनी पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

