धारा चौकी पुलिस ने पी.पी.ई. किट पहनकर कोरोना संक्रमित मृतक के पुत्र के साथ मिलकर सम्मान सहित किया अंतिम संस्कार

धारा चौकी पुलिस ने पी.पी.ई. किट पहनकर कोरोना संक्रमित मृतक के पुत्र के साथ मिलकर सम्मान सहित किया अंतिम संस्कार
Spread the love

देहरादून । मानवता किसी की सीख से नहीं आती है ऐसा ही काम राज्य की पुलिस कर रही है।धारा चौकी पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए पीपीई किट पहनकर आर्थिक रूप से असहाय कोरोना संक्रिमत मृतक रमेश के पुत्र की सहायता कर सम्मान सहित अंतिम संस्कार करवाया।

चौकी प्रभारी धारा उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देहरादून को बार एसोसिएशन देहरादून के द्वारा एक पत्र प्रेषित किया गया कि जिसमे कई वर्षों से कचहरी परिसर में साफ सफाई का कार्य करने वाले मृतक रमेश चंद पुत्र मोहन को कोरोना के कारण मौत होने और मृतक के पुत्र आशीष द्वारा अकेला एवं आर्थिक स्थिति सही ना होने पर पिता के अंतिम संस्कार हेतु पुलिस से मदद मांगी गयी ।जिसको देखते हुए उनके नेतृत्व में कॉन्स्टेबल विनोद बजकोटी व कॉन्स्टेबल राजमोहन ने कचहरी परिसर पहुँचकर पीपीई किट पहनकर मृतक के पुत्र आशीष के साथ मृतक की बॉडी कचहरी परिसर चेंबर से निकलवा कर अपने खर्चे पर एंबुलेंस के द्वारा अंतिम संस्कार हेतु रायपुर ले जाया गया ।जहां मृतक का कोविड नियमों के अनुसार सम्मान सहित अंतिम संस्कार किया गया।

बार एसोसिएशन एवं स्थानीय जनता ने पुलिस के मिशन हौसले की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं कोतवाली पुलिस का धन्यवाद किया ।

देवभूमि खबर

Related articles