4 जी मिशन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायकों आशा वर्करों एवं भोजन माताओं को आयुष व पीपीई किट,मास्क सैनिटाइजर वितरित किये
देहरादून।4g मिशन के सदस्यो ने नवादा , बदरीपुर ,मजारी माफी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,आंगनबाड़ी सहायकों ,आशा वर्कर और भोजन माताओं को राज्य सरकार की आयुश, पीपीई किट,’मास्क(n 95 ) सेनेटाईजर तथा जरुरी सामान वितरित किये।
इस अवसर 4g मिशन के संयोजकक सुभाष भट्ट ने कहा कि कारोना की रफतार कम जरुर हूई है लेकिन कारोना खत्म नही हूआ है। इसलिए कारोना गाईड़ लाईन का हम सभी को पालन करना बहुत जरुरी है।उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये अधिक से अधिक जागरुक करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि मिशन कारोना महामारी से मारे गये जरूरत मन्द लोगो तक मदद के लिए हर समय तत्पर है। ।सभी लोगो ने एक स्वर मे 4g मिशन के कारोना काल खंड मे किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर 4g मिशन के सदस्य गौरी रौतेला,,शर्मिला शाही ,सुमित्रा थापा,मूकेश नेगी ,दुर्गा यादव,प्रभा गुसाई,सुधीर पाल तथा कुलदीप नेगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

