एसएसपी देहरादून ने 3 वर्षो से एक ही थाने में तैनात कर्मचारियों के किये स्थानान्तरण
देहरादून।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के विभिन्न थानो में 03 वर्ष से अधिक समय से नियुक्त कर्मियों की समयावधि पूर्ण होने के फलस्वरुप आरक्षी /महिला आरक्षी 531 कर्मियों (421 पुरूष+110 महिला)का स्थानान्तरण किया।
एसएसपी ने जनपद देहरादून के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मियों को आदेश का अनुपालन करते हुये तत्काल नवनियुक्ति थानों हेतु रवाना करे।

