वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने 111 पुजारियों को सम्मानित कर मास्क, सैनिटाइजर, आयुष किट वितरित किये

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने 111 पुजारियों को सम्मानित कर  मास्क, सैनिटाइजर, आयुष किट वितरित किये
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने कैंट विधानसभा के अंतर्गत शिव मंदिर, इंदिरा नगर कॉलोनी में 111 पुजारियों को सम्मानित कर कोरोना से बचाव हेतु गिलोय, मास्क, सैनिटाइजर, आयुष किट वितरित किये गए। साथ ही सभी को हंस फाउंडेशन (माताश्री मंगला जी व श्री भोले जी महाराज जी) के माध्यम से राशन किट भी वितरित किये गए। इस अवसर पर सभी ब्रह्मंजनो पर पुष्प वर्षा की गयी। इस अवसर पर पंतजलि योग पीठ के माध्यम से सभी को गिलोय भी भेंट किये गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वन संरक्षक एवं पूर्व मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री डॉ आर. बी.एस रावत एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री सीताराम भट्ट उपस्थित थे।

डॉ आर. बी. एस रावत ने कहा इस महामारी में जिस तरह सभी देशवासी एक दूसरे की मदद कर कोरोना से लड़ रहे है वो हमारी देश की संस्कृति व संस्कार है और इसी को साथ में लेकर हम कोरोना से जंग जरूर जीतेंगे।

सीताराम भट्ट ने कहा कोरोना में बहुत से लोग ने अपनो को खोया है और हम सभी का यह सामूहिक दायित्व है कि हम हर सुख-दुख में एक दूसरे के साथ उपस्थित रहे।

श्री दिनेश रावत ने कहा हम सभी एक जुट होकर इस महामारी से लड़ेंगे और आवश्यक रूप से विजय भी पाएंगे बस जरूरत है तो समाज के प्रति अपना दायित्व समझने की।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री श्री रतन सिंह चौहान, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ऊषा रावत, प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष श्री विजेंदर थपलियाल, वार्ड 39 पार्षद व मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री शुभम नेगी, मंदिर प्रधान श्री पवन चोपड़ा, मंदिर समिति सचिव श्री ए पी सिंह, उप सचिव डॉ सोम मारवाह, श्री अजय अग्रवाल, मंदिर संरक्षक श्री पी एल कंडवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्री भगवान सिंह रावत, मंडल मंत्री श्री रंजीत सेमवाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती कमला भट्ट व श्रीमती जगदम्बा नैथानी, वार्ड 40 अध्यक्ष श्री विनोद रावत, पतंजलि योगपीठ से श्री बलबीर चौहान, पूर्व वार्ड 38 महामंत्री श्री देवेंद्र असवाल, कैप्टन रामेश्वर राणा, बूथ अध्यक्ष श्रीमती मोना कॉल, बूथ अध्यक्ष श्री हरक सिंह पटवाल, बूथ अध्यक्ष श्री जय प्रकाश रावत, श्रीमती अलका पांडेय पंत, श्रीमती आशा रावत, पुजारी श्री भारत भूषण गैरोला, श्री जयप्रकाश पाठक, अनिल सुंदरियाल, श्री जितेंद्र मियां, श्री आनंद रावत, यमुनोत्री पुरोहित श्री प्रदीप उनियाल, श्रीमती सरोज भरतरी, श्रीमती लक्ष्मी गुसाईं, श्रीमती रोमा साहू व अन्य सम्मानित कार्यकर्ता बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles