HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी की मौत

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी की मौत
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी ।। छायाकार धर्मा चंदेल।
नैनीताल । सरोवर नगरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत एवं वहीं आवासीय परिसर में रहने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी अपने आवास में फंदे पर लटके हुए मिले। उन्हें बचाने की कोशिश में पुलिस बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है, जिसके बाद शव को परिजनों को सोंप दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय प्रकाश जोशी पुत्र अंबा दत्त जोशी पंत सदन स्थित आवास में खिड़की से अंदर फंदे पर लटका हुआ देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर उप निरीक्षक नितिन बहुगुणा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ दरवाजा खोलकर अंदर गए तो प्रकाश पूजा करने वाली पीली रंग की धोती से छत की लकड़ी पर फंदा बनाकर लटके हुए मिले। इस पर उन्हें फंदे से उतारकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रजिस्ट्रार कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे व दो वर्ष पूर्व ही नियमित हुए थे। यहां उनकी पत्नी व दो बच्चे भी साथ रह रहे थे । पर इधर दो-तीन दिन पहले पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने मायके गई थी।

देवभूमि खबर

Related articles