विकासनगर विधानसभा में केजरीवाल की बिजली गारण्टी अभियान की विधिवत शुरुआत

विकासनगर विधानसभा में केजरीवाल की बिजली गारण्टी अभियान की विधिवत शुरुआत
Spread the love

विकासनगर। प्रदेश उपाध्यक्ष ( महिला मोर्चा) डिम्पल सिंह द्वारा विकासनगर विधानसभा में केजरीवाल की बिजली गारण्टी अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।।

इस अवसर पर आप नेत्री डिम्पल सिंह ने कहा, दिल्ली के अभूतपूर्व मुख्यमंत्री और हमारे राष्ट्रीय सयोंजक श्री अरविंद केजरीवाल जी ने बिजली गारण्टी दी है जिसमे 300 यूनिट मुफ्त बिलजी, 24 घण्टे बिजली, घरेलू बिजली के बिल एवं किसानों को मुफ्त बिजली शामिल है। उन्होंने कहा कि अरविंद जी जो कहते है वो करते है।उन्होंने दिल्ली में कर के दिखाया है। नेत्री डिम्पल ने कहा कि अरविंद जी ने गारण्टी दी है कि सरकार बनते है पहली कलम से 300 यूनिट मुफ्त बिजली के आदेश पर  हस्ताक्षर होंगे। ये कोई कठिन काम नही है क्योकि  देवभूमि में बिजली की बनाई जाती है। हम दूसरे प्रदेशो को बिजली की सप्लाई करते है। इस लिए इसको अमल में लाने में कोई बस इच्छा शक्ति की जरूरत है जो बीजेपी और कांग्रेस दिखा नही पायी। जब राजनेताओ को बिजली मुफ्त मिल सकती है तो जनता को क्यो नही? देबभूमि में बिजली का उत्पादन होता है फिर प्रदेश की जनता महंगी बिजली के कारण त्राहिमाम कर रही है बिजली का बिल उनके पसीने छुड़ा देता है। जनता इन बड़े हुए बिजली के बिलो से राहत चाहती है परन्तु सरकार कान में रुई डाले बैठी हुई है उसको जनता का दर्द सुनाई नही दे रहा है। इस कोरोना काल मे सरकार में बिजली के दाम बढ़ा कर साबित कर दिया है कि उसको जनता की तकलीफों से कोई मतलब नही है
  2022 के चुनावों में जनता की दहाड़ दोनों ही राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस को सुनने को मिलेगी जो 20 वर्षो से लगातार जनता को लूटते और उनका शोषण करते आ रहे है।

विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतीक सक्सेना ने कहा, केजरीवाल जी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी के बाद से भाजपा और कांग्रेस को सांप सूंघ गया है उनको समझ ने आ रहा क्या करे। हरीश रावत कहते है कि वो 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगें तो मैं हरीश रावत जी से जानना चाहूंगा अगर अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकती है तो पहले आपकी सरकार क्यो नही दी? क्यों आप जनता का शोषण करते रहे। प्रदेश के संसाधनों पर पहला हक उधर के निवासियों का होता है, केजरीवाल जी प्रदेशवासियों को उनके हद दे रहे है।भाजपा और कांग्रेस में अभी इतनी घबराहट है तो सोचिए कि जब हर महीने केजरीवाल जी आ कर प्रदेशवासियों को एक गारण्टी देगे तो इनका क्या हाल होगा।आप का हर कार्यकर्ता देबभूमि को भाजपा और कांग्रेस मुक्त बनाने के कमर कस चुका है

इस दौरान, गुलफाम अहमद, आदित्य गौतम ( विधानसभा सचिव युवा मोर्चा) राहुल भट्ट  ( जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा) रोहित कश्यप, इस्तुकर, राम पाल राठौर, गुमान सिंह( विधानसभा सह सचिव) आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles