एनएमओपीएस उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी ने शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। एनएमओपीएस उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी ने कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी , कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, संयुक्त मंत्री पुष्कर राज बहुगुणा, गढ़वाल चेयरमैन संघर्ष समिति जगमोहन सिंह रावत, मंडल संगठन मंत्री राजेंद्र रतूड़ी, जनपद अध्यक्ष देहरादून सुनील गुसाईं तथा अन्य क्रांतिकारी साथी मौजूद थे ।

