राज्यपाल ने बहुउद्देशीय भंडारगृह का शिलान्यास और रेडक्राॅस सदस्यता हेतु ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ

राज्यपाल ने बहुउद्देशीय भंडारगृह का शिलान्यास और रेडक्राॅस सदस्यता हेतु ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ
Spread the love

देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रेडक्राॅस सोसायटी राज्य शाखा देहरादून उत्तराखण्ड के बहुउद्देशीय भंडारगृह का शिलान्यास और रेडक्राॅस सदस्यता हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।

उन्होंने सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर रेडक्राॅस फ्लेग फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले स्वयं सेवक श्री मनीष कसनियाल को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रास का गठन जरूतमंदों एवं मानवता की सेवा के लिए ही हुआ है। हम सभी को मिलकर पूर्ण मनोयोग से मानवीय सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

देवभूमि खबर

Related articles