मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव द्वारा प्रदत्त निर्देशों के वावजूद वित्त विभाग द्वारा हीलाहवाली पर समीक्षा अधिकारी संघ ने जताया रोष

मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव द्वारा प्रदत्त निर्देशों के वावजूद वित्त विभाग द्वारा हीलाहवाली पर समीक्षा अधिकारी संघ ने जताया रोष
Spread the love

देहरादून।उतराखड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने सेवा में एक बार शिथिलीकरण किये जाने के सम्बंध में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव द्वारा प्रदत्त निर्देशों के वावजूद वित्त विभाग द्वारा हीलाहवाली करने पर कड़ा रोष जताया।

गौरतलब है कि उतराखणड सचिवालय समीक्षा अधिकारी सघ ने 29 जून 2021 को मुख्य सचिव एवं 07 जुलाई 2021को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में सेवा मे एक बार शिथिलीकरण किये जाने के संबध मे मुख्यमंत्री एव मुख्य सचिव द्वारा निर्देश जारी किए गए थे । कार्मिक विभाग के शासनादेश संख्या 240 दिनाक 14 अक्टूबर 2016 के द्वारा कार्मिको के सेवा सम्बन्धी विभिन्न विषयो, यथा शिथिलीकरण, स्थानापन्न पदोन्नतियो मे सेवा नियमावली मे एकरूपता लाने के दृष्टिगत शिथिलीकरण को स्थगित कर दिया था।

समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि नौकरशाहों की हठधर्मिता के कारण नियमावली को बहाल नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वित विभाग का यही रवैया रहा तो भविष्य मे कार्मिको के हित के लिए संघ को आदोंलन करने के लिए बाध्य होंगे।

देवभूमि खबर

Related articles