पूजा शर्मा के नेतृत्व में राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस में शामिल हुई 80 महिलाएं,पूर्व मंत्री नवप्रभात, राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग एवं समाज सेवीका रूपा शर्मा ने किया स्वागत
विकासनगर।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नवप्रभात के आवास पर आज राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विकास नगर विधानसभा क्षेत्र की 80 से अधिक महिलाओं ने राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की । इनमें अधिकतर महिलाएं अभी तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी थी । संगठन से जुड़ने वाली महिलाओं का स्वागत करते हुए राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी है l महंगाई डायन की तरह बढ़ती जा रही है, रोजगार छिन चुके हैं, जनता परेशान है l राहुल प्रियंका गांधी सेना लगातार कांग्रेस को मजबूत कर रही है और प्रदेश में बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है l कांग्रेस शासन में जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा और सभी के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के ठोस प्रयास किए जाएंगे ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने इस मौके पर कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ है क्योंकि जनता भारतीय जनता पार्टी की असलियत पहचान चुकी हैl भारतीय जनता पार्टी को जनता के दुखों से रोजगार से शिक्षा स्वास्थ्य से और बच्चों से कोई मतलब नहीं है l विकास पटरी से उतर चुका है l परंतु जनता दोबारा से कांग्रेस की सरकार सुबह में बनाने जा रही है और राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसके लिए हम राहुल प्रियंका गांधी सेना को बधाई देते हैं l जो महिलाएं आज कांग्रेस में शामिल हुई हैं हम सब को यह बताते हैं कि कांग्रेस का हर नेता आपके दुख सुख में सहभागी रहेगा और आपकी हर समस्या के समाधान का प्रयास हम करेंगे म
पूजा शर्मा के नेतृत्व में आज राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से काजल देवी, रुचि शर्मा, शिल्पा ,रीता नेगी, सीमा रावत, सुनीता बिष्ट, कमलेश धनवती, चालू भक्ति पूजा वर्मा ,जमनी ,कुलविंदर कौर संगत पर शालिनी हिंदू नौटियाल ,ममता उनियाल ,सुशीला, पूनम शकुंतला, पिंकी रानी ,सुशीला, सोनिया, सीमा ,थापा तारा गोयल ,सीमा ,सिद्धू क्रिस्टीना सहगल, कविता भंडारी ,कृष्णा ,मंजू देवी ,गीतिका आरती आदि शामिल रहे ।
इस मौके पर श्रद्धा हेल्पिंग हैंड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव सोनिया जीना, महिला विंग की जिला महासचिव बबीता चौहान, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष सीमा रानी, विधानसभा उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान, शहर सचिव पूनम तोमर, समाज सेविका बानी शर्मा, पूर्व चेयरमैन नीरज अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभम भटनागर , नईम खान, और सभासद जावेद खान, पर्सी वेल ने सभी का स्वागत किया और अपने विचार भी रखें ।

