प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री को दी गयी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी

प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री को दी गयी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी
Spread the love

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने तथा वासुकीताल क्षेत्र के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को भी नये लोकेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री जी ने स्थानीय जन भावनाओं के अनुरूप ईशानेश्वर मंदिर के पुनःनिर्माण, आस्था चौक पर “ ऊँ“ कार की प्रतिमा स्थापित करने, शंकराचार्य समाधि एवं शिव उद्यान के डिजाइन में जन भावनाओं के अनुरूप संशोधन करने के निर्देश दिये।  

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारपुरी में फेज-II के 113.92 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने हेतु प्रधानमंत्री जी से समय देने का आग्रह किया। इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री जी द्वारा शीघ्र समय निर्धारण हेतु आश्वासन दिया गया। 

देवभूमि खबर

Related articles