HTML tutorial
HTML tutorial

मंत्री विधायक पार्षद संविदा सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन लेबर एक्ट अधिनियम 20-21 को लागू करवाएं:नरेश वैध

मंत्री विधायक पार्षद संविदा सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन लेबर एक्ट अधिनियम 20-21 को लागू करवाएं:नरेश वैध
Spread the love

देहरादून।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने मंत्रियों, विधायक एवं पार्षदों से सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन लेबर एक्ट अधिनियम 20 21 को लागू करते हुए अठारह हजार प्रतिमाह कराने की मांग की।

राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश वैध ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के स्थानीय निकायों में कार्यरत संविदा, नाला गैंग ,दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों से वर्षा काल आरंभ होते ही अलर्ट होने के लिए कहा जाता है।उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के अंतर्गत आने वाले विधायकों, पार्षदों को उनकी कमियां तो नजर।आती है लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं जाता है

उन्होंने मंहगाई की मार झेल रहे इन कर्मियो को मंत्रियों, विधायक एवं पार्षदों से सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन लेबर एक्ट अधिनियम 20 -21 को लागू करते हुए अठारह हजार प्रतिमाह कराने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles