सरकार द्वारा सदन में आंदोलनकारियों के सम्बंध में गलत जानकारी देकर गुमराह करने पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने की कड़ी भर्त्सना
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सदन में नेता प्रतिपक्ष द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों के सम्बंध किये गये सवाल पर भाजपा सरकार के संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत द्वारा सारी झूठी जानकारी देने पर घोर भर्त्सना की।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व ने कहा कि 27 अगस्त को विधानसभा में जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों के परिपेक्ष किये गये सवाल के जवाब पर भाजपा सरकार के संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत द्वारा सारी झूठी जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अभी तक एक पंक्ति का कार्य भी राज्य आन्दोलनकारियों के लिए नही किया गया।
शासन द्वारा पुरानी सरकार के द्वारा किये गऐ आकड़ों को मन्त्री को पेश किये और वही झूठे आंकड़े बताकर सदन के साथ ही राज्य आन्दोलनकारियों को एवं गुमराह किया साथ ही पूरे प्रदेश क़ी जनता के सामने भी गुमराह कर शहीदों का भी अपमान करने का कार्य किया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व पूरण सिंह लिंगवाल ने कहा कि मन्त्री द्वारा अध्यादेश को भी राजभवन भेजने क़ी बात कही गयी जबकि अध्यादेश सरकार के हस्ताक्षर से ही लागू हो जाता है।लेकिन अधूरी व झूठी जानकारी सदन में जवाब दिया। साथ ही 10% एक्ट कांग्रेस सरकार के शासनकाल में 2015 से राजभवन में कैद पड़ा है। साथ चिन्हीकरण पर तीन बार तिथि बढ़ाने क़ी बात कही जो बिल्कुल झूठी है क्योंकि 2014 काग्रेस सरकार के समय बढ़ी थी अभी तक भाजपा सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों के लिए कोई कार्य नही किया।भाजपा सरकार ने तीन बार अलग अलग मंत्रियों ने झूठे आश्वासन दिये साथ ही दो अलग अलग मुख्यमंत्रीयों से वार्ता क़ी गई और आश्वासन दिया परन्तु परिणाम शून्य निकला।भाजपा क़ी अपनी कथनी और करनी में अन्तर दिखा दिया।

