वेतन विसंगति को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका संगठन को मिला चर्चा पर आमंत्रण, संगठन ने रखी अपनी बात

वेतन विसंगति को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका संगठन को मिला चर्चा पर आमंत्रण, संगठन ने रखी अपनी बात
Spread the love

देहरादून।आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री /सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड द्वारा वेतन विसंगति को लेकर सरकार को भेजे मांग पत्र का संज्ञान लेने के बाद सरकार द्वारा गठित वेतन विसंगति कमेटी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को चर्चा पर बुलाया गया जिसमें संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुमति थपलियाल  ने बैठक में शिरकत की जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी बातों को बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कमेटी के सामने रखा और अपने कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की ।

संगठन की प्रदेश अध्यक्षा रेखा नेगी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कर्मचारी की महंगाई को देखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि करने की बात रखी।उन्होंने कहा कि उन्हें अकुशल श्रमिकों में उनका श्रेणी बताया जाना भी मुद्दे में रहा जिसमें प्रदेश अध्यक्षा ने अपनी बातों को बहुत ही जोश के साथ अपने विचारो को रखकर जल्द ही भारत सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने की बात की।बैठक में बातों को बहुत ही सकारात्मक रुप में सुना और आश्वासन दिया कि वह उनकी परेशानी को बहुत जल्दी सरकार तक पहुंचायेंगे।

बैठक में सेवा निवृत्त ‌ श्री शत्रुध्न सिंह (उत्तराखंड अध्यक्ष), श्रीमती अमिता जोशी (अपर सचिव वित्त) सदस्य, श्री गंगा प्रसाद (अपर सचिव वित्त) सदस्य सचिव, श्री भगवत सिंह (सहायक लेखाकार) आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles