बिना भेदभाव के सबका चहुमुखी विकास करना सरकार की प्राथमिकता रही है :यशपाल आर्य

बिना भेदभाव के सबका चहुमुखी विकास करना सरकार की प्राथमिकता रही है :यशपाल आर्य
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।

नैनीताल। जनपद नैनीताल के मिनी स्टेडियम बेतालघाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य एवं क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री आर्य ने चापड़-बेतालघाट मार्ग के डामरीकरण कार्य हेतु 54 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।
मंत्री श्री आर्य ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबका चहुमुखी विकास करना सरकार की प्राथमिकता रही है उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा को किसी भी दशा में रुकने नहीं दिया जाएगा। विकास की दिशा में सभी व्यक्तियों को एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए तथा गलत का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को व विकास की मुख्यधारा से पिछड़े व्यक्तियों को विकास की धारा से जोड़ना है। श्री आर्य ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है सभी व्यक्तियों को जागरूक रहते हुए सामाजिक दूरी मास्क की अनिवार्यता का विशेष ध्यान रखना होगा इसके साथ ही समय-समय पर हाथों को धोना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर मंत्री यशपाल आर्य तथा क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने 24.31 लाख रुपये लागत की चन्दरकोट पेयजल योजना का लोकार्पण, 41.97 लाख रुपए लागत की बिनकोट पेयजल योजना का लोकार्पण, 15.49 लाख रुपए लागत की च्यूनी पेयजल योजना का लोकार्पण, 19.77 लाख रुपए लागत की पटोड़ी पेयजल योजना का लोकार्पण, 246.69 लाख रुपये लागत की चापड़ नलकूप (पम्पिंग) योजना का लोकार्पण किया इसके साथ ही 131.03 लाख रुपए लागत की कटीमी पेयजल योजना, 8.39 लाख की धनराशि से राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की छत मरम्म्त कार्य का, 2.48 लाख की धनराशि से ग्राम घोड़ियाहल्सो के अनुसूचित जाति बस्ती खीलों की धूड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 4.41 लाख की धनराशि से ग्राम घोड़ियाहल्सो के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दो कक्षा कक्षों की छत के पुनः निर्माण कार्य, 18.06 लाख की धनराशि से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ली सेठी में आर्ट एंव क्राफ्ट कक्ष निर्माण कार्य, 12.24 लाख की धनराशि से ग्राम त्यूणी चक अड़वाड़ी में कालिका मंदिर के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य, तथा 99.96 लाख की लागत से ग्राम तिवारी गांव में एक राजकीय नलकूप निर्माण योजना का शिलान्यास किया।

क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पर्वतीय दुर्गम क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पुल निर्माण, विद्युत, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ जैसी मूलभूत सेवायें देना उनकी व सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।

देवभूमि खबर

Related articles