मुख्यमंत्री धामी ने हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से प्राप्त 13 एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ किया
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ करते हुए इस सहयोग हेतु हीरो मोटो कॉर्प का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड 19 के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है।

