राजधानी गैरसैंण सयुंक्त संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी,शासन- प्रशासन की अनदेखी से आंदोलनकारियों में रोष

राजधानी गैरसैंण सयुंक्त संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी,शासन- प्रशासन की अनदेखी से आंदोलनकारियों में रोष
Spread the love

गैरसैंण।राजधानी गैरसैंण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शासन- प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों के साथ किये गए दुर्व्यवहार को लेकर रोष जताया।उन्होंने कहा कि यदि शासन- प्रशासन कोई उचित कार्यवाही नहीं करता है तो आंदोलनकारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।इस अवसर आंदोलनकारियों ने आंदोलन की रूपरेखा परिवर्तित करने के सम्बन्ध में विचार किया ।

इस अवसर पर नारायण सिंह बिष्ट अध्यक्ष स्थाई राजधानी गैरसैंण, रामप्रसाद उप्रेती ,जीत सिंह कंडारी ,सुरेंद्र सिंह नेगी,श्रीमती काशी देवी, लक्ष्मी देवी ,कृष्णा नेगी ,धूमा देवी सरोज शाह धनीराम कुंवर सिंह, मोहन सिंह नेगी ,दान सिंह नेगी ,नंदन सिंह कुंवर सिंह पंवार आदि उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles