देहरादून पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में हुई लूट व हत्या की घटना का कि 24 घंटे के अन्दर कियाखुलासा

देहरादून पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में हुई लूट व हत्या की घटना का  कि 24 घंटे के अन्दर कियाखुलासा
Spread the love

देहरादून।पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में हुई लूट व हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त एक अभियुक्त साहिर पुत्र मुनसफ निवासी बणत थाना आदर्श मण्डी जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को लूटे गये मोबाइल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि दिनांक: 28-09-2021 की देर रात्रि लेहमन रोड विकासनगर स्थित पैट्रोल पम्प के कर्मियों द्वारा थाना विकासनगर को सूचना दी गयी कि, पैट्रोल पम्प के पास सडक पर एक बाइक सवार युवक पर दो युवकों द्वारा चाकू से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल युवक को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान यूनुस पुत्र जरीफ निवासी ग्राम तिमली थाना सहसपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई युसुफ पुत्र जरीफ निवासी ग्राम तिमली थाना सहसपुर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 426/21 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा अभियोग के अनावरण तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें गठित करने के निर्देश दिये गये। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त एक अभियुक्त साहिर पुत्र मुनसफ निवासी बणत थाना आदर्श मण्डी जिला शामली को हरबर्टपुर, सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से मृतक युनुस का लूटा हुआ मोबाइल फोन तथा लूट के 2600 रूपये बरामद किये गये। घटना में वांछित अन्य अभियुक्त सागर उर्फ लक्की राणा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया।

पुलिस की चेकिंग में अभियुक्त के रात्रि के समय खेतों से निकलकर हरबर्टपुर में सहारनपुर रोड पहुचने पर पुलिस ने उसे लूटे हुए मोबाइल व पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

01: साहिर पुत्र मुनसफ निवासी बणत थाना आदर्श मण्डी जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष।

नाम/पता वांछित अभियुक्त:-

01: सागर उर्फ लक्की राणा, पुत्र गब्बर सिंह निवासी बणत थाना आदर्श मण्डी, जिला शामली, उ0प्र0

आपराधिक इतिहास :-

अभियुक्त सागर उर्फ लक्की राणा:-
मु0अ0सं0 184/21 धारा 147/148/302 भादवि थाना आदर्श नगर शामली, उत्तर प्रदेश।

नोट:- अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामदगी:-

01:- एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी का
02:- रूपये 2600/- नकद

पुलिस टीम:-

1- श्री बी0डी0 उनियाल, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, जनपद देहरादून (पर्यवेक्षण अधिकारी)
2- श्री प्रदीप बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून ।
3- श्री जय प्रकाश कोहली, वरिष्ठ उप-निरीक्षक कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून ।
4- श्री कुलवन्त सिंह , उ0नि0 कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून ।
5- उ0नि0 प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर ।
6- उ0नि0 विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली विकासनगर ।
7- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून ।
8- कानि0 राकेश राणा, कानि0 दीपक कुमार, कानि0 प्रविन्द्र, कानि0 जितेन्द्र (एसओजी देहात)

देवभूमि खबर

Related articles