आंगनबाडी कार्यकत्रियों को मेडल और साडियां भेंट कर सम्मानित किया

आंगनबाडी कार्यकत्रियों को मेडल और साडियां भेंट कर सम्मानित किया
Spread the love

चमोली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के तहत संचालित सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत गुरूवार को दशोली विकासखंड सभागार में आंगनबाडी कार्यकताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने कोविड-19 में सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्रियों को मेडल और साडियां भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक महेन्द्र भटट ने आंगनबाडी कार्यकताओं के काम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक ने जनता हाईस्कूल बेमरू को एक-एक कम्प्यूटर भेंट किया।

ब्लाक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा जिलाघ्यक्ष रघुवीर सिंह विष्ट, दशोली ब्लाक प्रमुख विमला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष नेगी जी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ता चन्द्रकला तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बिक्रम वर्तवाल, बाल विकास के अधिकारी सोएब हुसैन आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles