सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
Spread the love

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की नमामि गंगे समिति के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।आयोजन का शुभारंभ नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर पीसी पैन्यूली एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री देवी प्रसाद नौटियाल में किया ।

शुभारंभ में डॉ पैन्यूली ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ तन मन एवं स्वस्थ विचारों का सृजन होता है ।इसी संदर्भ में श्री नौटियाल ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां ईश्वर का वास होता है ।हमें अपने घर आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखना चाहिए तथा आम जनमानस को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम विद्यालय के क्रीड़ा मैदान तथा विद्यालय के समीप आवासीय कॉलोनी में किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं शिक्षकों तथा नमामि गंगे समिति के डॉक्टर पद्मा वशिष्ठ,डॉ0आशा डोभाल, डॉक्टर जयेंद्र सजवाण तथा हरीश मोहन ने सहयोग किया।

देवभूमि खबर

Related articles