सरकार का प्रयास है कि यात्रा भी चलती रहे और यात्रियों की सुरक्षा भी रहे:मुख्यमंत्री

सरकार का प्रयास है कि यात्रा भी चलती रहे और यात्रियों की सुरक्षा भी रहे:मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रद्धालुओं से कोविड 19 गाइडलाइन और चार धाम के लिए जारी की गई एसओपी का पूरा पालन करने की अपील करते हुए कहा कि न्यायालय ने यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन निर्धारित सीमा हो हटा दिया है।

सरकार का प्रयास है कि यात्रा भी चलती रहे और यात्रियों की सुरक्षा भी रहे, यात्रा को लेकर जो भी दिक्कतें हैं उन्हें जल्द दूर करने हेतु निर्देश दे दिए हैं इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर तक श्री शंकराचार्य जी की समाधि स्थल का काम पूरा हो जाएगा। चारों धामों हेतु पुनर्निर्माण के लिए ₹708 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं। केदारनाथ धाम के लिए 409 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं जिनमें 225 करोड़ का कार्य पूरा हो गया है।

देवभूमि खबर

Related articles